Saturday, April 25, 2026
HomeBiharबीजेपी किसान मोर्चा (पश्चिमी) अध्यक्ष ने कुलपति से की शिष्टाचार मुलाकात, कृषि...

बीजेपी किसान मोर्चा (पश्चिमी) अध्यक्ष ने कुलपति से की शिष्टाचार मुलाकात, कृषि और शिक्षा के समन्वय पर हुई विस्तृत चर्चा*

गयाजी।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (पश्चिमी) के अध्यक्ष श्री धनंजय शर्मा ने आज मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात केवल एक औपचारिक संवाद तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण समाज, किसानों की भागीदारी और शिक्षा के क्षेत्र में संभावित सहयोग पर गंभीर विचार-विमर्श का माध्यम बन गई।बैठक के दौरान श्री शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक ज्ञान, तकनीक और संसाधनों की पहुँच सुनिश्चित करनी चाहिए। कुलपति प्रो शाही ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय का दायरा केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जन-विश्वविद्यालय है जो गांव, किसान, युवा और महिलाओं की समग्र उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कुछ विशेष कार्यक्रम जैसे पर्यावरण जागरूकता और ग्रामीण उद्यमिता जैसे कार्य पहले से ही कई जिलों में प्रभावी रूप से चल रहे हैं। श्री शर्मा ने यह भी प्रस्ताव रखा कि किसान मोर्चा विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कृषि मेले, कार्यशालाओं और जागरूकता अभियानों का आयोजन करेगा,जिससे छात्रों और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके। यदि शिक्षा और कृषि मिलकर कार्य करें,तो ग्रामीण भारत के पुनरुत्थान की दिशा में एक ठोस कदम उठाया जा सकता है।

Most Popular

error: Content is protected !!