गयाजी।भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरबगी जी को भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मिलकर उन्हें अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता एवं भगवान बुद्ध का चित्र भेंट कर स्वागत किया नव वर्ष एवं मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारीकेलिएमंगलकामनएं प्रेषित कीं इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा किश्रीसंजयसरबगीकासंगठक अनुभव, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संवाद भारतीय जनता पार्टी को बिहार में और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है और वे स्वयं भी संगठन को मजबूत करने में हर संभव योगदान देंगे।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने आगे कहा कि भगवान बुद्ध की करुणा, शांति और सद्भावना के संदेश से प्रेरणा लेकर पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नव वर्ष 2026 को उन्होंने सेवा, सुशासन और समर्पण का वर्ष बताते हुए कहा कि यह वर्ष बिहार और देश के लिए प्रगति, समृद्धि और सामाजिक समरसता लेकर आए।उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरबगी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और संगठन निरंतर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।












