Thursday, March 12, 2026
HomeBiharप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "मन की बात" कार्यक्रम की 127वीं कड़ी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम की 127वीं कड़ी को गया विधानसभा के बूथ संख्या 200 पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में सुना गया।

गयाजी।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम की 127वीं कड़ी को गया विधानसभा के बूथ संख्या 200 पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में सुना गया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने वाला और समाज को जोड़ने वाला है। आज की मन की बात में उन्होंने छठ पूजा जैसे लोक आस्था के महान पर्व का विशेष उल्लेख किया, जो बिहार, झारखंड और पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है। प्रधानमंत्री जी ने लोककथाओं, परंपराओं और जनभागीदारी से जुड़ी कई प्रेरक बातें साझा कीं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से देश को प्रधानमंत्री जी से नई दिशा और सकारात्मक सोच मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जन-जन को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है। गया की पावन धरती से डॉ. मिश्रा ने कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा से संवाद का माध्यम है।

Most Popular

error: Content is protected !!