गयाजी। देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जन्मदिन गया जी किसान मोर्चा कार्यालय में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा विशेष आयोजन कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में डॉ. मिश्रा और उनके समर्थकों ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रपति महोदया के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, “यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है कि आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक अनुसूचित जनजाति परिवार से आने वाली महिला सुशोभित हैं। महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी ने अपने जीवन में कठिन संघर्षों को पार कर जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी का व्यक्तित्व सादगी, संघर्ष और सेवा भावना का प्रतीक है। उनके जीवन का हर एक अध्याय समाज के पिछड़े वर्गों, महिलाओं, और आदिवासी समुदाय के उत्थान की दिशा में समर्पित रहा है। उनकी जीवन यात्रा यह प्रमाणित करती है कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें कितनी गहरी हैं, जहाँ एक गरीब, आदिवासी परिवार की बेटी राष्ट्रपति पद तक पहुँच सकती है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति का आज के युवाओं को एक स्पष्ट संदेश है—कि मेहनत, समर्पण और ईमानदारी से कोई भी शिखर तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदया के नेतृत्व में भारत एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण राष्ट्र की दिशा में अग्रसर है।कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने महामहिम के दीर्घायु जीवन और राष्ट्र के लिए उनके सतत योगदान की कामना की। कहा कि पार्टी और समाज के हर वर्ग को द्रौपदी मुर्मू जी जैसे व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए। यह जन्मदिवस केवल एक रस्म नहीं, बल्कि उस संघर्ष और समर्पण का उत्सव है, जो उन्होंने देश के लिए दिया है। आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता गया जिला भाजपा कोषाध्यक्ष दीपक पांडे पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ का नेता राणा रणजीत सिंह कमलबारिक बबलू गुप्ता महेश यादव मंटू कुमार यशराज सहित अन्य