Wednesday, February 11, 2026
HomeBiharभारत का गौरव शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर भाजपा नेता डॉ....

भारत का गौरव शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

गयाजी।भारत के युवा वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने 18 दिनों तक अंतरिक्ष में रहकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनकी सफल और सकुशल वापसी पर पूरे देश में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभांशु को बधाई और शुभकामनाएं दीं।डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। जिस समर्पण और साहस के साथ शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष मिशन को पूरा किया, वह हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह न केवल विज्ञान और तकनीक की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह भारत के आत्मनिर्भर और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में बढ़ते कदम को भी दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज अंतरिक्ष विज्ञान में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शुभांशु जैसे युवा वैज्ञानिकों की मेहनत और लगन भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में एक मजबूत स्थान दिला रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि हमारे पास ऐसे ही कर्मठ, प्रतिभाशाली और समर्पित युवा हैं।
डॉ. मिश्रा ने अंत में कहा कि शुभांशु शुक्ला की यह सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे देश की विजय है। भारत माता को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी

Most Popular

error: Content is protected !!