भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने ईद के पावन अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के सभी भाई-बहनों को दिल से ईद मुबारक देते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का पूरा महीना आत्मसंयम, त्याग, सेवा और अल्लाह की इबादत का प्रतीक होता है। इस पवित्र महीने में रोजा रखकर लोग अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने और अच्छाइयों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। एक महीने की कठिन साधना और इबादत के बाद ईद का यह त्योहार खुशियों, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर आता है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि ईद केवल एक त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और प्रेम तथा सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं और एकता का परिचय देते हैं।उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन हमें जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने का भी संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि ईद हमें दया, करुणा और इंसानियत का पाठ पढ़ाती है। समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। डॉ. मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर ने लोगों से अपील की कि वे ईद के इस पावन अवसर पर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां साझा करें और देश में प्रेम, एकता और सद्भाव को और मजबूत बनाएं। ईद का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही उनकी कामना है।












