गयाजी।सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार के 70 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी संतोष सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से करते हुए कहा कि डॉ प्रेम कुमार बिहार के कुशल राजनीतिज्ञ हैं। जिन्होंने लंबे समय तक नीतीश मंत्रिमंडल में लोक स्वास्थ्य, पथ निर्माण, वन पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्रालय में रहकर बिहार के विकास और तरक्की के लिए कार्य किया। इनके 35 वर्षों के कार्यकाल में शहर के अनेक योजनाओं में कार्यशुभारंभ हुआ।












