Thursday, June 25, 2026
HomeBiharबिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के बनने पर भाजपा नेताओं ने...

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के बनने पर भाजपा नेताओं ने खूब मिठाइयां

गयाजी।आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के साथ श्री सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करते ही  उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग दिखाई दी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालयों  में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। सभी कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक क्षण को बिहार के लिए नए युग की शुरुआत के रूप में देख रहे थे।इसी अवसर पर भाजपा के युवा और ऊर्जावान नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भी हर्षोल्लास व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन बिहार की राजनीति में स्थिरता, सुशासन और विकास के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राज्य में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार निश्चित रूप से प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुएगा। दोनों नेताओं की जोड़ी अनुभव, संकल्प और विकास की प्रतिबद्धता का मजबूत आधार है, जिसका लाभ सीधे बिहार के आम जनता को मिलेगा।डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि वे राज्य को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए पूरी मजबूती के साथ तैयार हैं। आज सभी मंत्री परिषद में शामिल सभी मंत्रियों को गया जी के पावन धरती से बधाई शुभकामनाएं दी बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर संजय यादव कुंदन सिंह मंटू कुमार बबलू गुप्ता सुनील रविदास अजय कुमार राजन पासवान सागर कुमार रवि रंजन कुमार चंदन कुमार अजय कुमार लक्ष्मी राम राजकुमार सहित अन्य लोगउपस्थित हुए

Most Popular

error: Content is protected !!