बेलागंज।भारतीय स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया । अग्रवाल उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय से निकलकर बाजार होते हुए रामेश्वर हाई स्कूल मोड़ पर समाप्त हुआ। इस दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम जैसे देशभक्ति नारों से पूरा रास्ता गुंजायमान रहा। नेताओं लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार राहुल कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार दीपक कुमार रवीश कुमार ज्योतिष सुमन दयानंद चंद्रवंशी अरविंद अग्रवाल धनंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।












