Thursday, March 5, 2026
HomeBiharठंड से राहत के लिए बेलागंज प्रखंड में हुआ कंबल वितरण

ठंड से राहत के लिए बेलागंज प्रखंड में हुआ कंबल वितरण

बेलागंज। क्षेत्र में बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशाशन के तरफ से राहत कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को  बेलागंज बीडीओ राघवेंद्र शर्मा एवं अंचलाधिकारी गजानंद मेहता ने संयुक्त रूप से विभिन्न गांवों का दौरा कर महादलित बस्ती में जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण किया गया प्रशासन की इस पहल से ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय परिवार वालों को काफी राहत मिली है
इस मौके पर बीडीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड के हर पंचायत के महादलित बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगे बोला कि प्रशाशन का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण प्रभावित न हो। वहीं अंचलाधिकारी गजानंद मेहता ने बताया कि कंबल वितरण के साथ साथ ग्रामीणों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं और आधा दर्जन जगहों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है और अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था प्रयास जारी जारी है

Most Popular

error: Content is protected !!