Thursday, March 12, 2026
HomeBiharसर्वदेव मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर 200 गरीब असहाय वृद्ध महिला पुरुषों...

सर्वदेव मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर 200 गरीब असहाय वृद्ध महिला पुरुषों के बीच कंबल का हुआ वितरण

वजीरगंज। गया-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 82 पर बैरिया स्थित ब्रह्मस्थान सर्वदेव मंदिर विवाह समिति सह विकास समिति ने मंगलवार को पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से भक्तिमय वातारण में मनाया। मौके पर समाजसेवी सह मंदिर के मुख्यकर्ता दिनेश गुप्ता द्वारा असहाय  वृद्ध एवं दिव्यांगों को ठंढ से बचने के लिये कंबलों का वितरण किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने समारोह का उद्घाटन एवं कंबल वितरण करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सक्षम व्यक्ति अगर ऐसी परिस्थितियों में सहयोग करते हैं तो उससे बेहतर और कुछ नहीं तथा जिनके जीवन में समाजसेवा सर्वोपरी है उन्हें किसी भी पूजापाठ से अधिक पुण्य मिलता है। ऐसे ही समाज के अन्य सक्षम लोग आगे आकर मानवता की सेवा करें तो दु:ख एवं कष्ट जैसा शब्द का उपयोग बंद हो जाएगा। आयोजक दिनेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न पंचायतों के पूर्व चयनित 200 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है, आगामी फरवरी माह में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर विधिवत वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मौके पर दात्री रिंकी गुप्ता, तैलिक साहु समाज के जिलाध्यक्ष अजय साव, छोटन साव, सुरेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, पुजारी किशोरी तिवारी, सुरेन्द्र यादव, देवनन्दन प्रसाद सहीत अन्य लोग मौजूद रहे एवं कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई।

Most Popular

error: Content is protected !!