Friday, September 18, 2026
HomeBiharअवैध शराब के कारोबार के आरोपी बूटेल चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा...

अवैध शराब के कारोबार के आरोपी बूटेल चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल।

बेलागंज।बीते सोमवार को चाकंद थाना की पुलिस ने चाकंद पटवा टोली से अंग्रेजी शराब बरामद किया था। पुलिस की छापेमारी में शराब तो बरामद हुआ था मगर कारोबारी पुलिस की भनक लगते हीं भागने में कामयाब हो गया था। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शराब कारोबारी को चिन्हित कर लिया गया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पटवा टोली निवासी बुटेल  ने शराब के खरीद बिक्री और अवैध धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिवम ने बताया कि शराब कारोबारियों एवं अवैध रूप से हो रहे कोई भी कारोबार पर पुलिस की सख्त नजर है। अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!