Sunday, March 1, 2026
HomeBiharडोभी में ब्राह्मण सेना के सदस्यों ने मनाया होली मिलन समारोह

डोभी में ब्राह्मण सेना के सदस्यों ने मनाया होली मिलन समारोह

डोभी/गया।डोभी प्रखंड क्षेत्र में ब्राह्मण सेना के सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मगही लोक गायक अजय मिश्रा ने अपने मधुर गायन से समां बांध दिया। उनके होली गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्राह्मण सेना के डोभी प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष अभिजीत कुमार मिश्र, सचिव टिंकल जी, डॉक्टर संजीव कुमार मिश्र, संजय पाण्डेय जी, नवीन कुमार मिश्र, शशि कुमार मिश्र, इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे

Most Popular

error: Content is protected !!