बेलागंज।केंद्रीय बजट पर बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने प्रतिक्रिया दिया है की यह बजट ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाते हुए समावेशी एवं संतुलित विकास की नई राह प्रशस्त करता है।
कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त करने वाले हैं।
इस दूरगामी सोच वाले जनकल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी का हृदय से आभार।












