Saturday, March 7, 2026
HomeBiharबिहार के मोतिहारी में बुलडोजर चोरी का खुलासा, 3 अंतरजिला चोर गिरफ्तार

बिहार के मोतिहारी में बुलडोजर चोरी का खुलासा, 3 अंतरजिला चोर गिरफ्तार

मोतिहारी ।मोतिहारी पुलिस ने बुलडोजर और जेसीबी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. तीन अंतरजिला अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की जेसीबी बरामद की गई है. पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी है

बिहार में मोतिहारी पुलिस ने बुलडोजर और जेसीबी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन अंतरजिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है. चोरी की गई जेसीबी मशीन भी बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि ये भारी मशीनें जिले में अतिक्रमण हटाने के लिए इस्तेमाल हो रही थीं, लेकिन अपराधियों की नजर इन्हीं पर पड़ गई.

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बंजरिया थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधी मोतिहारी में किराए के मकानों में रहकर भारी मशीनों की रेकी करते थे. मौका मिलते ही ये जेसीबी और ट्रैक्टर चोरी कर, उनके कागजात और इंजन नंबर में छेड़छाड़ कर अन्य जिलों और राज्यों में बेच देते थे.

गिरोह के सरगना समेत गिरफ्तार
पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगना—विकास कुमार और दिनेश राय—सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी की जेसीबी भी जब्त की गई है. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और पकड़ के लिए छापेमारी जारी है.

पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और शांति भंग करने वाले अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*

Most Popular

error: Content is protected !!