बेलागंज। बिहार के राजधानी पटना के गर्ल हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा गायत्री के साथ हुए अमानवीय घटना के बाद मौत को लेकर पूरे बिहार में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी घटना को लेकर बेलागंज बजार में स्कूली बच्चों, बुद्धिजीवियों ने कैंडिल मार्च निकाला और घटना को लेकर आक्रोश जताते दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। समाजिक कार्यकर्ता कुनाल किशोर ने कहा बिहार के राजधानी में बेटी बहने सुरक्षित नहीं हैं तो स्थिति काफी चिंतनीय है। य़ह घटना घोर निंदनीय है। मृत छात्रा के हॉस्टल संचालक और हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जो अमानवीय व्यहवार किया है उसकी निष्पक्ष जांच करायी जाए और दोषियों को सीधे फांसी दी जाए। इस घटना से अभिभावकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है जो सरकार के लिए चुनौती है। य़ह घटना हृदयविदारक है। डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया लेकिन जिस प्रकार व्यहवार चिकित्सकों का समाने आया है वह दानव से कम नहीं है। बिहार के बेटी के न्याय के लिए हम सब हर संघर्ष के लिए तैयार हैं । न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेगे । इस दौरान शिक्षक सुनील समाजसेवी अमरेंद्र प्रियदर्शी रविशंकर कुमार भाजपा नेता दीपक कुमार सुबोध शर्मा मुकुल कुमार कुनाल शर्मा किशोर यादव अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।












