Saturday, March 14, 2026
HomeBiharअवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चाकंद पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू...

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चाकंद पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

बेलागंज/गया।अवैध बालू खनन के खिलाफ चाकंद थाना की पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिथोसरीफ गांव के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायतों के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष शिवम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान बिथोसरीफ गांव के पास संदिग्ध रूप से बालू परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रोका। जांच के दौरान एक ट्रैक्टरों पर लदे बालू के संबंध में कोई वैध चालान अथवा परिवहन से जुड़े कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा। पुलिस द्वारा जब्ती की सूचना अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को दे दी गई है। खनन विभाग द्वारा आवश्यक जांच के बाद संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चाकंद पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!