बेलागंज। चाकंद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एससी एसटी के नामजद अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान चकंद थाना क्षेत्र के मदन बिगहा गांव निवासी नंदन राम के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार चाकंद थाना कांड संख्या 103/26 का नामजद अभियुक्त है और पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। थाना अध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
