बेलागंज।लंबित मामलों के निष्पादन में सक्रिय कार्य करते हुए चाकंद थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले के दो अभियुक्त सहित एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम् कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नबीनगर गांव निवासी मो अब्दुल लतीफ के दो बेटे मो आमिर और मो तौहीद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों चाकंद थाना कांड संख्या 299/25 के नामजद अभियुक्त है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों पर गांव के हीं एक युवक को हत्या के असफल प्रयास का मामला दर्ज है। जिसे गुप्त सूचना के आधार उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य मामले में चाकंद बाजार से रामेश्वर राम के पुत्र लवकुश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना स्तरीय कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिवम् कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश को अमल करते हुए थाना के लंबित मामलों एवं अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
