Sunday, March 29, 2026
HomeBiharचाकंद पुलिस सख्त मोड में, फरार अपराधियों को चेतावनीआत्मसमर्पण नहीं किया तो...

चाकंद पुलिस सख्त मोड में, फरार अपराधियों को चेतावनी
आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

बेलागंज।गया जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को चाकंद थाना कांड संख्या 150/25 के फरार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कड़ी कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाकंद थाना कांड संख्या 150/25 के प्राथमिकी अभियुक्त मो मेराज, पिता मो जियउद्दीन, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना बेलागंज, जिला गया के घर पर चाकंद थाना की पुलिस टीम द्वारा विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई चाकंद थाना के पुलिस पदाधिकारी स्वेता सिंह एवं पुलिस कर्मियों की मौजूदगी एवं ग्रामीण जनता के सामने  संपन्न हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई स्वेता सिंह ने बताया कि अभियुक्त मो मेराज के खिलाफ एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज है। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा है और बार-बार पुलिस के नोटिस के बावजूद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। ऐसे में न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में उसके घर पर इश्तिहार चस्पा किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी, और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। गया पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अपराधियों को किसी प्रकार का संरक्षण न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!