बेलागंज। चाकंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाकंद बाजार से पुलिस ने (गैर-जमानती वारंट) के फरार वारंटी धर्मेंद्र लाल को विधिवत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेंद्र लाल, पिता केशर लाल, निवासी चाकंद बाजार, थाना चाकंद बताया गया है। थाना प्रभारी शिवम कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चाकंद बाजार में छापेमारी कर वारंटी को पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे थाना लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, चाकंद थाना पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












