मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण।
बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम होना है जिसमें दो जगह पर स्थल निरीक्षण कर चिन्हित किया गया जहां दोनों जगह पर नीतीश कुमार का आगमन होने का पहले चाकंद हाई स्कूल पर, तो दूसरा बेलागंज पड़ाव मैदान पर होना है, स्थल निरीक्षण जिलाधिकारी, एसएसपी, एएसपी ग्रामीण,सदर एसडीओ,विधि व्यवस्था डीएसपी,थाना अध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 1 साथ स्थल निरीक्षण किया, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि दो स्थानों पर जगह चिन्हित किया गया है जिसमें पहले चाकंद हाई स्कूल एवं दूसरा बेलागंज पड़ाव मैदान पर आगामी तीन सितंबर को नीतीश कुमार का आगमन होना लगभग तय है।












