बोधगया। मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग में गुरुवार को शोधार्थी आनंद कुमार का पीएचडी मौखिक परीक्षा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संपन्न हुआ। वाणिज्य विषय में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इनके शोध का शीर्षक “ग्रामीण बिहार में उद्यमिता विकास में वाणिज्यिक बैंकों की भूमिका” था जो मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. अनवर खुर्शीद खान के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। बाह्य परीक्षक के तौर पर मौलाना मजहरुल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय, पटना के पूर्व रजिस्टर डॉ. आई. एच खान उपस्थित थे। आनंद कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रश्नों का संतोषजनक जवाब दिया।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेश शाह, डॉ. श्वेता गोयल, डॉ. पन्ना लाल, डॉ. पंकज महतो, डॉ. रंजीत कुमार, नीरज कुमार मौजूद थे। शोधार्थियों के श्रंखला में डॉ. रंजन कुमार, डॉ. अदिति श्रेया, विवेक कुमार आदि शोधार्थी उपस्थित थे। सभी ने आनंद को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।












