Wednesday, March 11, 2026
HomeBiharबाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन, 500 लोगों को रोजाना भोजन

बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन, 500 लोगों को रोजाना भोजन

भोजपुर/बड़हरा ।बाढ़ की विभीषिका के बीच इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी राजद नेता रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह ने बड़हरा स्थित होटल साकेत और खवासपुर में सामुदायिक किचन की व्यवस्था शुरू की है। इस पहल के तहत प्रतिदिन लगभग 500 बाढ़ पीड़ितों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन स्थलों से जरूरत मंडो तक भोजन स्थानीय लोगों के सहयोग से भेजा भी जा रहा है।

रामबाबू सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाना ही उनका सबसे बड़ा दायित्व है। स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों की मदद से दोनों स्थानों पर सुबह और शाम भोजन परोसा जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रामबाबू सिंह हमेशा संकट की घड़ी में समाज के साथ खड़े रहे हैं और इस बार भी उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

रामबाबू सिंह ने प्रशासन और समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि वे भी आगे आकर राहत कार्यों में सहयोग करें, ताकि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सके। बाढ़ राहत के इस जनहित व्यवस्था में उनके साथ राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का खूब सहयोग मिल रहा है।

रिपोर्ट – रामा शंकर

Most Popular

error: Content is protected !!