Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharवजीरगंज में भाजपा नेता के निधन पर शोक

वजीरगंज में भाजपा नेता के निधन पर शोक

वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एरू गांव निवासी भाजपा नेता 65 वर्षीय युगल किशोर सिंह का निधन रविवार को उनके पैतृक आवास पर हो गई।उनके पुत्र मुकेश कुमार  बताया कि वे लम्बी बीमारी से ग्रसित थे, जिनकी रविवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई और उनका देहान्त हो गया। वे विगत 25 वर्ष पूर्व से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। भाजपा नेता के निधन की सूचना पर विधायक वीरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ फन्नू बाबू, राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार रवि एवं अन्य ने उनके घर जाकर अंतिम दर्शन किया।
वहीं जिप सदस्य छोटू दास, पैक्स अध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा, संजय सिंह, मनीष कुमार सहित बबलू सिंह, सुबोध सिंह, सतीश सिंह, अभय सिंह, आलोक कुमार, मांगो सिंह, प्रभाकर कुमार, रंजीत पांडेय, मिथलेश शर्मा, बिट्टू कुमार, रमेश पुरी, सतिश कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, अरविन्द लोहानी एवं अन्य ने गहरी संवेदना प्रकट की है। ग्रामीणों के अनुसार उनके शव का दाह संस्कार बाढ़ में किया जायगा और मुखाग्नि उनके पुत्र मुकेश कुमार उर्फ डब्लू ने दिया।

Most Popular

error: Content is protected !!