वजीरगंज। जन जीवक कल्याण संघम के प्रदेश संगठन सचिव सह नगर प्रखंड के पुनावां निवासी 42 वर्षीय राजकिशोर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को उनके आवास परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में उपस्थित चिकित्सकों एवं संघ के सदस्यों ने एक मिनट का मौन चिंतन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिया। संघम प्रदेश सचिव डॉ नौलेश सिंह ने बताया कि वे राज्य स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान से एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया था और उनकी पत्नी भी प्रशिक्षण प्राप्त ग्रामीण चिकित्सक हैं। वे कुछ माह से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बीते गुरूवार को उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन से ग्रामीण चिकित्सक संघ में शोक की लहर व्याप्त है। शोक सभा में डॉ0 रीचा शर्मा, डॉ सुधांशु कुमार, डॉ इम्तयाज, डॉ0 रंजय, डॉ आनंद, डॉ सत्येन्द्र प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।












