वजीरगंज। वजीरगंज में मंगलवार को कांग्रेस की समिक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए गया जिला के नव नियुक्त पार्टी के जिला पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा ने कहा कि अब चुनाव अब पूर्व के रणनीति के आधार पर नहीं होगी, क्योंकि सत्ता पक्ष ने कूटनीतिक चाल चलते हुए मात्र एक माह में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य करवा रही है, जिसमें आशंका है कि विपक्ष के मतदाताओं का नाम हटाया जा रहा है, जिसपर पैनी नजर बनाये रखने की जरूरत है। चुनाव के ठीक पहले क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटकाकर उल जलूल कार्यों में लगा दिया गया है, ताकि चुनाव के समय आम जनता अपनी आवाज न उठा सके। आप सभी कार्यकत्र्ता सजग रहें और ध्यान रखें कि आपके मतदान केन्द्र के मतदाताओं में से सही मतदाता छूटे नहीं और जाली मतदाता जुटे नहीं। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, डॉ0 पिंकी कुमारी, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता डॉ0 शशिशेखर ने कहा कि हम सभी लोग पार्टी के आदेशों का पालन करते हुए पार्टी को आगामी चुनाव में मजबूत करने का काम कर रहे हैं, लेकिन सत्तापक्ष अपनी पैंतरेबाजी दिखाने से बाज नहीं आ रही है, जिसका जबाव भी हमलोगों को मताधिकार से देना है। मौके पर सिंह वरीष्ठ नेता रामाश्रय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सतिश, कुमार रूपेन्द्र प्रताप, मनोज सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, तपेश्वर पुरी, इजराइल खान, बिगन खान, मो0 सकूर, मिथलेश शर्मा, उषा देवी, लक्षमिणी देवी सहित सैंकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकत्र्ता समूह मौजूद रहे।
फोटो :- वजीरगंज में मंगलवार को कांग्रेस की समिक्षात्मक बैठक को संबोधित करते जिला पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा एवं अन्य












