युवा प्रतिभा खोज के लिये कांग्रेस की विशेष पहल
वजीरगंज।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने गावों में प्रतिभा खोज के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार की है, इसके तहत सोशल मीडिया पर कार्य करने में जो भी पार्टी समर्थित लोग होंगे उन्हें पार्टी काम देगी। ये बातें गुरूवार को वजीरगंज में प्रेस वार्ता आयोजित कर महिला मंडल की कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ पिंकी कुमारी ने कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी ने एक क्यूआर कोड प्रसारित कर रही है, जिसे स्कैन करने पर एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें इच्छुक कांग्रेस समर्थक महिला-पुरूष अपना विवरण और कंटेंट अपलोड करेंगे, जिसके बाद उनका साक्षात्कार कर चयन किया जाएगा। उन्हें क्षेत्र में कार्य करने के लिए कंटेंट के आधार पर राशि व आईडी उपलब्ध कराएगी। जिससे क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को उजागर व समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह योजना देश के अन्य राज्यों में विगत कई माह से संचालित है, लेकिन बिहार में तीन दिन पहले इसकी शुरूआत की गई है। मौके पर वरिष्ठ नेता रामाश्रय सिंह ,बबीता कुमारी आदि मौजूद थे।












