Sunday, March 22, 2026
HomeBiharवजीरगंज में भाकपा मार्क्सवादी ने अंचल कमिटी के सदस्य के निधन पर...

वजीरगंज में भाकपा मार्क्सवादी ने अंचल कमिटी के सदस्य के निधन पर दी श्रद्धांजलि

वजीरगंज। प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने शोक सभा का आयोजन कर अंचल कमिटी के सदस्य कॉमरेड उपेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सबसे पहले सभी ने एक मिनट का मौन रखा, उसके बाद नेताओं ने उनके प्रति उद्गार व्यक्त किए। नेता कॉमरेड रामखेलावन दास, शम्भु शरण शर्मा, अंचल मंत्री देवकी प्रसाद, अजय कुमार वर्मा एवं अन्य ने कहा कि वे एक सच्चे कॉमरेड नेता थे, जिन्होंने अपनी पूरी सक्रियता से पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लिया है। जिनका निधन विगत 14 सितम्बर को अचानक हृदय गति रूकने से हो गई। उनके निधन पर कमिटी को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर कॉमरेड बबन सिंह, मिथलेश मांझी, घनश्याम मांझी, मीना देवी, मीरा देवी, सुशिला देवी, कुलदीप मांझी, राजाराम एवं अन्य ने सम्बोधित किया।

Most Popular

error: Content is protected !!