वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड के दखिनगांव निवासी पूर्व मुखिया सह माकपा नेता शम्भु शरण शर्मा के छोटे पुत्र 31वर्षीय डूजन कुमार का निधन गुरुवार को ईलाज के क्रम में हो गई| दूजन लम्बे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे| जिसका ईलाज राज्य के बाहर भेलौर एवं मुम्बई में किया जा रहा था| ईलाज के बाद स्थिति सामान्य होने लगी थी, लेकिन इधर अचानक तबियत फिर से खराब होने के बाद भेलौर में ईलाज के क्रम में निधन हो गया| निधन की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया के घर पर प्रबुद्ध नागरिक पहुंचकर इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते रहे| विदित हो कि दो साल पूर्व ही डूजन का विवाह हुआ था एवं छह माह के बच्चे का पिता था |इस घटना से पूरे परिवार के बीच कोहराम मचा रहा| विदित हो कि जन बचपन से पढ़ने-लिखने,क्रिकेट खेलने में तेज था एवं मृदुभाषी होने के कारण आम लोगों का चहेता था | डूजन का शव भेलौर से विशेष विमान के द्वारा लाया जा रहा है| शनिवार की सुबह तक पहुंचने की संभावना है|
माकपा नेता के पुत्र के आकस्मिक निधन पर प्रखंड के प्रबुद्धजनों ,खेलप्रेमी मित्रों सहित अन्य लोगो ने गहरी संवेदना व्यक्त की है












