Friday, March 6, 2026
HomeBiharपिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार, गया जेल

पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार, गया जेल

मोतिहारी/ सिकरहना। कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्टल और कारतूस के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव से की गई। पकड़ा गया अपराधी शैलेश कुमार, ढाका थाना क्षेत्र के यादवपुर बखरी का निवासी बताया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शैलेश कुमार पर विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना से जटवलिया पहुंचा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*

Most Popular

error: Content is protected !!