मोतिहारी /मेहसी। मेहसी से बंगरा गांव जा रहे स्वर्ण व्यवसायी बालेन्द्र कुमार की कार पर अपराधियों ने गोली चलायी, जिसमें वे बाल बाल बच गये। घटना सोमवार की संध्या 7:39 बजे के करीब जय बजरंग थाना क्षेत्र के डगराहां चंवर में की हैं।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी बालेन्द्र कुमार मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना अंतर्गत बंगरा फिरोज़ के रहने वाले हैं। मेहसी रेलवे स्टेशन रोड में मंदिर के सटे उनकी ज्वेलरी की दुकान है। वे अपनी दुकान बंद कर अपनी कार से प्रतिदिन की तरह घर जा रहे थे। कार में उसका भाई सहित चार लोग बैठे थे। बंगराहां चवंर में जहां थाना का भवन बन रहा है ठीक उसी के आगे लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर अपराधी पहले से घात लगाये हुए थे। कार को आते देख गोली चलानी शुरू कर दी। गोली आगे शीशा पर लगा जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन गाड़ी में बैठ लोग बाल बाल बच गए। किसी तरह गाड़ी लेकर सभी घर पहुंचे। किसी ने चार गोली तो किसी ने दो गोली चलने की बात बताई है। इधर थाना अध्यक्ष अफ़ज़ल राजा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। आवेदन नहीं मिला हैं।
*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*












