गयाजी।दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस स्टडीज और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया,पटना के संयुक्त तत्त्वाधान में एक विशेष संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में विवेकानंद सभागार में ‘ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में महिला रोजगार के अवसर’ विषय पर इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के पश्चात अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर स्वागत किया गया | अपना अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए माननीय कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए विभिन्न योजनाओं को सामने ला रही है | मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि सरकार के योजनाओं के अनुरूप रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया भी इस तरह के प्रोग्राम को संचालित करती है | यह हमारे देश का केन्द्रीय बैंक है.जहाँ रोज़गार प्राप्त कर हमारी छात्राएं अपने भविष्य को और बेहतर कर सकती हैं | कुलपति महोदय ने भविष्य में भी विशवविद्यालय परिसर में इस तरह के महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया | जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में रिजर्व बैंक पटना के प्रबंधक रविजित देवनाथ ने रिजर्व बैंक से सम्बन्धित रोजगार के अवसरों को विस्तार से बताया | उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागदारी जितनी ज्यादा होगी संस्था के लिए वो और भी अच्छा होगा | इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कुमार अभिषेक एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर धीरज कुमार शामिल हुए | इससे पहले स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर सुब्रमणयम श्न्मुगम के द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्होंने विश्वविद्यालय प्रांगण में संगोष्ठी आयोजित करने पर आरबीआई, पटना के प्रति आभार प्रकट किया | स्वागत भाषण के पश्चात प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के रूप में विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती रेणु ने आयोजन के स्वरूप को विस्तार से बताया | कार्यक्रम में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीयूएसबी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | विभागीय सहयोगी के रूप में डॉ. राजनारायणन,डॉ. रचना विश्वकर्मा,डॉ. पावस कुमार,डॉ. प्रदीप राम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा | इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी,उपकुलसचिव प्रतिश कुमार दास,सहायक कुलसचिव शशि रंजन, अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अबोध कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजिकल स्टडीज से डॉ चेतना जायसवाल,अंग्रेजी विभाग से डॉ अर्पणा झा, इनफार्मेशन साइंटिस्ट क्षितिज सिंह, सहायक अभियंता कोशलेश की आदि उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन कॉमर्स विभाग की छात्रा शिवांगी ने किया |












