स्लग रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक भरत बिन्द
इधर परिजनों में मचा चीख पुकार
कैमूर ।कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव के दुर्गावती नदी में डूबे हुए युवक का तीसरे दिन 39 घंटे बाद मिला डेड बॉडी, घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची, पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी
सूचना मिलते ही भभुआ विधानसभा के भाजपा विधायक भरत बिन्द पहुंचे सदर अस्पताल परिजनों को दी सांत्वना. वही मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा विधायक भरत बिन्द ने कहा कि आज की घटना बड़ा दुखद है जो हमारे विधानसभा अंतर्गत आता है एक बच्चा डूबने से उसकी मौत हो गई है वही पोस्टमार्टम हेतु के लिए सदर अस्पताल लाया गया है
मैं जल्द ही आपदा की जो राशि होती है उसे जल्द से जल्द दिलाने की कोशिश करूंगा.
मृतक की पहचान युवक सबार गांव के नथुनी शर्मा का लगभग 24 वर्षीय पुत्र कृष्णा शर्मा बताया जाता है
वहीं कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया किरामपुर प्रखंड के सबार गांव के दुर्गावती नदी में डूबे हुए युवक का तीसरे दिन 39 घंटे बाद मिला भभुआ पोस्टमार्टम हेतु के लिए भेज दिया गया है.












