वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् कनौदी गांव के बधार में बुधवार की दोपहर अचानक वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय रामचन्द्र यादव की मौत हो गई। मुखिया राजीव रंजन व सरपंच महेश कुमार सुमन ने बताया कि वे बधार में मवेशी चरा रहे थे। उसी समय वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गये। वज्रपात इतना भयंकर था कि उनके कपड़े तक जल गये। घटना की सूचना उपरांत उन्हें पोस्टमार्टम के लिये एएनएमसीएच गया भेजा गया। वे होमगार्ड से इसी वर्ष सेवानिवृत हुए थे। जो सेवानिवृति काल में प्रखण्ड मुख्यालय में कार्यरत थे। इनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल कायम हो गया है एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|












