वजीरगंज। वजीरगंज के करजरा में शनिवार को पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पंचायत मुखिया राजकुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अगर कोई भी बच्चा अनाथ है या बाल मजदूरी कर रहा है तो उसकी जानकारी समिति को दें तथा अपने सभी बच्चे – बच्चियों को शत् – प्रतिशत स्कूल भेजने का कार्य करें। मौके पर स्वयंसेवी संस्थान कवच 2 के प्रखंड समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार असहाय बच्चों एवं विधवा महिलाओं के लिये कई लाभकारी योजनाएं चला रही है। अगर कोई लाभुक छूट रहा हो तो उसे संस्थान से जरूर जोड़ें। सामाजिक पेंशन योजना से लोगों को लाभान्वित करायें। मौके पर क्षेत्र के कई समाजसेवी व बाल संरक्षण समिति के सदस्य मौजूद रहे।












