Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharनाबालिक बच्ची के बलात्कार के बाद हत्या इलाका में चर्चाएं तेज

नाबालिक बच्ची के बलात्कार के बाद हत्या इलाका में चर्चाएं तेज

डोभी।डोभी थाना क्षेत्र में शनिवार को वन विभाग के नर्सरी में खंडहरनुमा शौचालय में पांच वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या कर दिया है। घटना का खुलासा देर रात हुआ। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने घर से दवाई लेने के लिए अपनी बड़ी बहन के साथ घर से पीपरघटी बाजार आई थी। जिसके बाद उसकी बड़ी बहन घर चली गई। छोटी बहन के देर शाम तक नहीं लौटने पर इसकी जानकारी पिता को दी जिसके बाद खोजबीन शुरू हो गया। देर रात नर्सरी के खंडहरनुमा शौचालय में लोग पहुंचे जहां लड़की के गला में गमछा लगा हुआ मृत पाई वही घटनास्थल पर खून के धब्बे मिला। स्वजनों ने लड़की को घर ले गए। घटना की जानकारी डोभी थाने के पुलिस को दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की पूरी तहकीकात किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम हेतु मगध मेडिकल कालेज अस्पताल गया को भेज दिया। मृतका के स्वजनों के शिकायत पर गांव के एक 13 वर्षीय नाबालिक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। युवक के साथ उसका पेंट और टी शर्ट भी जब्त किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!