आरा ।भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु क्लोरीन स्प्रे कार्य तेज़ी से जारी रखा जाए तथा संभावित स्वास्थ्य संकट से बचाव के लिए चिकित्सा दल लगातार सक्रिय रहें।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचलों में सामुदायिक रसोई, नाव संचालन, पशुचारा वितरण एवं चिकित्सा शिविर सुचारू रूप से चलते रहें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष (DEOC) में प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास तथा अनुग्रह अनुदान वितरण में पूर्ण पारदर्शिता और गति बनाए रखने पर भी बल दिया गया।
आपदा नियंत्रण कक्ष, भोजपुर – मोबाइल: 9472398730 | लैंडलाइन: 06182-221233
बैठक में सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, आपदा प्रभारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता/रामा शंकर












