डोभी।डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभी ओवरब्रिज के पास बुधवार की सुबह बजे पुलिस स्टीकर लगी स्कॉर्पियो पर सवार नशे में धुत युवकों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार तीन युवक तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान रांची से गयाजी जा रही एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार में महिला सहित अन्य लोग सवार थे। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक कार सवारों और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बदतमीजी करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और हंगामा कर रहे तीनों युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि वाहन के आगे-पीछे पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। गाड़ी के अंदर से जन स्वराज पार्टी का स्टीकर, पार्टी का साउंड बॉक्स और प्रशांत किशोर के फोटो लगा लिफाफा भी बरामद हुआ। घटना के बाद डोभी मोड़ पर भारी संख्या में लोग जुट गए। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवक कि पहचान जयप्रकाश कुमार पिता अरविंद कुमार केथोबेनी थाना गोह जिला औरंगाबाद
दूसरा व्यक्ति अभिषेक रंजन पिता रंजीत कुमार रंजन ग्राम मुस्तफाबाद थाना रामपुर तीसरा व्यक्ति कुमार गौरव पिता संतन शर्मा ग्राम हनुमान नगर थाना रामपुर जिला गया के रूप में हुई है ।गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












