बेलागंज।बेलागंज विधानसभा के चाकंद के समीप बारा गांव में आज 20 अगस्त को भाकपा माले का सदस्यता अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व पार्टी राज्य कमेटी सदस्य तारिक अनवर, जिला कमेटी सदस्य मो. शेरजहां व आइसा नेता मो. नूर कर रहे थे।
सदस्यता लेने वालों में मोहम्मद कैफुल्लाह, मो. ओसामा, मो. औरंगजेब, मो. जावेद, मो. कादिर, मो. सूफियान, मो. अदनान, मो. फरहाद, मो. आसिर, मो. इफ्तेखार खान व मो. ताबिश शामिल थे।
इस मौके पर नगर प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनता के मुद्दे पर सक्रियता से प्रभावित होकर दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हुए हैं। बेलागंज में पार्टी की लगातार सक्रियता रही है। आने वाले दिनों में गांव से लेकर प्रखंड और जिला तक मजबूत कमेटी का निर्माण किया जाएगा।












