Sunday, March 22, 2026
HomeBiharवजीरगंज में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौतसिटी

वजीरगंज में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
सिटी

वजीरगंज। पतेड़ मंगरावां  पंचायत अंतर्गत बाजीतपुर गांव में ट्रैक्टर चालक की मौत उसी के ट्रैक्टर से दबकर हो गई। सरपंच महेश कुमार सुमन ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में लगा था, ट्रैक्टर अचानक ढलने लगा, जिसके बाद चालक ट्रैक्टर से नीचे कूद गया और चक्के के नीचे आकर घायल हो गया, जिसे ससमय अस्पताल नहीं ले जाया गया और उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि अगर समय से उसे अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच जाती। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बोधगया के लोहरा गांव निवासी 52 वर्षीय ललीत कुमार के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर कर्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!