Tuesday, April 7, 2026
HomeBiharवजीरगंज में जेसीबी और डाक पार्सल वैन की टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

वजीरगंज में जेसीबी और डाक पार्सल वैन की टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

वजीरगंज। मंगलवार की सुबह वजीरगंज में एरू गांव के निकट एक बड़ा हादसा टल गया जब विपरीत दिशा से आ रहे एक जेसीबी और डाक पार्सल मैजिक वैन में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि जेसीबी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।दुर्घटना के बाद वैन का अगला हिस्सा अंदर की ओर दब गया था, जिसमें चालक फंसा हुआ था और मदद के लिए पुकार रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने रस्से से वैन के आगे के हिस्से को बांधकर ट्रक से खींचा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।घायल चालक सुभाष कुमार, जो मगध मेडिकल थाना अंतर्गत सहादेव खाप का निवासी है, को इलाज के लिए वजीरगंज सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एएनएमसीएच गया रेफर कर दिया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है। उसके पैर में हल्की चोट जरूर आई है।
वैन की स्थिति देखकर ऐसा लगता था कि चालक का बचना मुश्किल है, लेकिन ग्रामीणों ने इसे चमत्कार माना। घायल चालक को निकालने में मदद करने वाले एरू निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि फोरलेन में अवैध कट रोजाना दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। विपरीत दिशा से चलने वाले वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि अवैध कट की सूचना गया डीएम और सड़क निर्माण कंपनी को दी गई है और कट को बंद करने का आग्रह किया गया है। पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम भी घटना स्थल और अस्पताल पहुंची और घायल का जायजा लिया।

Most Popular

error: Content is protected !!