Wednesday, October 22, 2025
HomeBiharबेलागंज और नगर प्रखंड में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न, की गई...

बेलागंज और नगर प्रखंड में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न, की गई प्रतिमा का विसर्जन

बेलागंज।दुर्गा पूजा का त्यौहार बेलागंज एवं नगर प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरह से संपन्न हो गया। शुक्रवार को  श्रद्धालुओं  ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। लगभग सभी प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गई है।
प्रखंड और आसपास के क्षेत्र में दस दिवसीय नवरात्र और दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न हो गया।
शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं में नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विदाई दी  प्रखंड अंतर्गत पाई बिगहा, मेन, बेल्हाड़ी, श्रीपुर, नेऊरी,  वहीं नगर प्रखंड के चाकंद आदि बाजार स्थित मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की गई इन स्थानों पर भव्य मेलों का भी आयोजन किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला समितियां द्वारा स्वयं सेवकों को तैनात किया गया था। प्रत्येक मेला स्थल पर पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी भी नियुक्त किए गए थे और अपने-अपने थाना क्षेत्र में सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिसकर्मी गस्त कर रहे थे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Most Popular

error: Content is protected !!