वजीरगंज।प्रखंड के मध्य विद्यालय जमुआवां में बुधवार को विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक मो फारूक के देखरेख में इको क्लब का गठन किय़ा गया ,जिसमें सर्वसम्मति से रोशनी कुमारी को क्लब की अध्यक्ष एवं ज्योति रानी को उपाध्यक्ष पद के लिये चयनित किया गया | वहीं अन्य चयनित सक्रिय सदस्यों में अक्सा खातून ,वैष्णवी कुमारी ,साक्षी कुमारी ,प्रियांशु कुमारी ,प्रियंका कुमारी ,ज्योति कुमारी ,साहिल राज ,साहिल कुमार ,मुसर्रत परवीन ,कविता कुमारी ,शबनम कुमारी एवं रूही खातून शामिल है|इस मौके पर सभी चयनित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियों में समुचित भागीदारी निभाने की शपथ लिया और अपने माँ के नाम एक-एक पौधा भी लगाया |विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो फारूक ने बताया कि विद्यालय में इको क्लब का गठन छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये किया जाता है ,जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और उन्हें विभिन्न पर्यावरण गतिविधियों में शामिल करना है ,जिसमें छात्रों को पेड़ लगाने ,कचरा प्रबंधन ,जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण जैसी गतिविधियों में भागीदारी दिलाना है |
इस मौके पर क्लब की सुगमकर्ता शिक्षिका संगीता कुमारी सहित शिक्षक लक्ष्मण कुमार ,मनोज कुमार ,साक्षी कुमारी ,शोभा कुमारी ,जितेंद्र कुमार , सवा जावेद ,निखिल कुमार सिंह ,शैलेन्द्र कुमार ,शिक्षा सेवक विनोद कुमार ,सुनीता कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं मौजूद थे।
