Sunday, March 29, 2026
HomeBiharशिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे सभी मंजिल प्राप्त की जा...

शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे सभी मंजिल प्राप्त की जा सकती है-मो आफाक अहमद

तरवां में उम्मीद इंटरनेशनल स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन

वजीरगंज।तरवां एवं प्रखंड  क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने को लेकर रविवार को तरवां के भलुआही मोड़ के निकट  उम्मीद इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में संपन्न किय़ा गया।
मुख्य अतिथि एमएलसी मो आफाक अहमद ,
जिला पार्षद अध्यक्ष नैना कुमारी ,
संस्कृत महाविद्यालय मठ मानपुर के आचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज सहित अन्य आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किय़ा।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी मो आफाक अहमद ने कहा कि जिस उम्मीद से उम्मीद इंटरनेशनल स्कूल की नींव रखी गई है ,उसका लाभ क्षेत्र के लोगो को मिलेगा |उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाकर पैसे कमाना नहीं ,बल्कि एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनकर अपने परिवार , समाज और देश के लिये सदा समर्पित होकर कार्य करना शिक्षित लोगो का परम कर्तव्य होता है |उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे सभी तरह की मंजिल प्राप्त की जा सकती है |उन्होंने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने बच्चों के शिक्षा के लिये सदा समर्पित रहें और शिक्षा के साथ एवं अच्छी संस्कार भी दे ताकि अपने परिवार ,समाज और देश का नाम रौशन करे | स्कूल के निदेशक सोनू सर ने कहा कि उम्मीद इंटरनेशनल स्कूल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में एक नई रोशनी बनेगा और गरीब व माध्यम वर्ग के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये सदा समर्पित रहेगा |समारोह का माहौल आपसी भाईचारे और शिक्षा के प्रति साकारात्मक सोच से भरा रहा | समारोह को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान उर्फ टिका खान ,सरपंच महेश कुमार सुमन ,मानव भारती स्कूल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित कर शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।
   इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद मुजफ्फर ,इलियास अंसारी ,राहुल कुमार ,ताहिर खान ,जावेद खान ,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो परवेज खान ,डॉ॰ साहब खान ,मो आरिफ हुसैन ,शमशाद खान ,शमीम खान ,इमरान खान सहित हजारों की संख्या में अभिभावक ,बच्चे और महिला पुरुष मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!