Wednesday, March 11, 2026
HomeBiharसभी शिक्षण संस्थानों में वर्ग 5 तक के शैक्षणिक कार्य अब 31...

सभी शिक्षण संस्थानों में वर्ग 5 तक के शैक्षणिक कार्य अब 31 दिसम्बर तक प्रतिबंधित, इससे ऊपर 10 से 2 चलेगी कक्षाएं,जिला पदाधिकारी ने दिए आदेश


गयाजी। गयाजी जिला के अन्तर्गत ठंड का मौसम एवं कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावना है।
जिला दण्डाधिकारी शशांक शुभंकर ने गया जिला के सभी सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) निजी विद्यालयों / निजी कोचिंग संस्थानों में वर्ग 5 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर पहले दिनांक 28.12.2025 तक प्रतिबंध लगाया था, जिसे कड़ाके की ठंड को देखते हुए  31.12.25 तक विस्तारित कर दिया है। यानी 31 दिसम्बर तक वर्ग 5 तक की पढ़ाई प्रतिबंधित रहेगी।
     वर्ग 6 एवं 6 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ यथावत जारी रहेगी। बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!