बेलागंज। ईद उल फितर के मौके पर बेलागंज और नगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बाहुल्य गांवों के मस्जिद और कर्बला में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। सभी लोग ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महीने के रोजे रखने के बाद ईद के दिन आता है. ये दिन अल्लाह के तरफ से बहुत ही बेहतरीन इनाम होता है। पूरे महीने सब्र. इबादत और खुदा की बंदगी करने के बाद ये दिन नसीब होता है। आगे बताया कि ईद का असली पैगाम मोहब्बत फैलाना है। अपने लिए खुश होना नहीं, बल्कि उन लोगों को भी खुशी देना होता है जो किसी भी वजह से खुशी नहीं मना पाते हैं, जैसे गरीब लाचार, जरूरतमंद लोग। उनकी मदद करना , उनके साथ बैठना उन्हें अपने साथ शामिल करना यही असली ईद है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि सबको मिलजुलकर रहना चाहिए और समाज में प्यार और भाईचारा बढ़ाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम देखा गया। ताकि कोई भी सामाजिक तत्वों के द्वारा भंग नहीं डाला जा सके किसी भी तरह की कोई घटना नहीं घटी अमन चैन शांति के साथ संपन्न हुई आगे बताया कि अपने देश पर गर्व है जहां सालों से गंगा जमुनी तहजीब चली आ रही है। ईद के मौके पर भी हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सब एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। जो कि इस देश की यही खूबसूरती है को दिखाता है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया कि उन्होंने उन्हें रोजे रखने की ताकत दी और आज ईद की नमाज अदा करने का मौका मिला। कई लोगों ने कहा कि इंशाल्लाह अगले साल भी वो पूरे तीस रोजे रखेंगे। मौसम भी आज बहुत अच्छा था जिससे और भी खुशनुमा गया













