Thursday, May 28, 2026
HomeBiharवजीरगंज ग्रिड उपकेंद्र में मेंटेनेंस को लेकर 29 मई को बिजली आपूर्ति...

वजीरगंज ग्रिड उपकेंद्र में मेंटेनेंस को लेकर 29 मई को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

वजीरगंज।वजीरगंज के 132/33 के.वी. ग्रिड उपकेंद्र, वजीरगंज में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण शुक्रवार, दिनांक 29 मई 2026 को विभिन्न विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की आपूर्ति निर्धारित समय पर बाधित रहेगी। 
सहायक कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल वजीरगंज, अरविंद कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक वजीरगंज, 11:00 बजे से 12:00 बजे तक मँझवे एवं दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक मोहड़ा विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 
विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उक्त अवधि से पूर्व अपने सभी जरूरी विद्युत संबंधित कार्य निपटा लें, ताकि असुविधा न हो। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!