वजीरगंज। वजीरगंज थाना परिसर में सोमवार की देर संध्या प्रशिक्षु डीएसपी सह पूर्व थानाध्यक्ष अभिनव कुमार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि इनका कार्यकाल बहुत हीं सराहनीय रहा, जिससे अन्य कर्मियों को सीख लेने की आवश्यकता है। वहीं समाजसेवी अमर शंकर, राजेश कुमार, रविभूषण सिन्हा सहित पुलिस कर्मियों ने भी सराहना करते हुए कहा कि जब ये आए थे तो क्षेत्र में चोरियां चरम पर थी, लेकिन इनके व्यवहार से आम लोगों को राहत मिली तथा चोरी की घटनाएं कम हुई तथा विधानसभा चुनाव में भी इनका प्रदर्शन बेहतर रहा। वहीं संबोधित करते हुए अभिनव कुमार ने कहा कि मैं 25 सितम्बर को अपना पदभार संभाला था और वास्तव में प्रशिक्षण काल समाप्त होने के बाद भी आपलोगों से अलग होने का मन नहीं करता है, लेकिन सरकारी नियमों के अनुसार सभी निर्णयों का पालन करना पड़ता है। विदाई समारोह में उपस्थित थानाध्यक्ष,पुलिसकर्मियों ‘
,जनप्रतिनिधियों व अन्य प्रबुद्धजनों ने डीएसपी अभिनव कुमार को अंगवस्त्र ,पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित कियाएवं भावभीनी विदाई दी|इस मौके पर गया जिला प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ कुमार सहित अन्य समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।












