आरा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा ब्लॉक रोड स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार ईवीएम/वीवीपैट के भंडारण, रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधी सभी दिशानिर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी EVM/VVPAT वेयरहाउस-सह-सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी भोजपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल आरा तथा प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन भी उपस्थित रहे।












